21-Jul-2023 06:53 PM
6450
चंडीगढ़, 21 जुलाई (संवाददाता) पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने जालंधर जिले के थाना पतारा में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ए एसआई) राम प्रकाश को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ़्तार किया है।
विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि राम प्रकाश को जसवीर सिंह जज निवासी गुरू नानक नगर गाँव काकी की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। जसवीर सिंह गाँव कंगणीवाल में डेयरी फार्म चलाता है। शिकायतकर्ता ने थाना विजीलेंस ब्यूरो, जालंधर रेंज में पहुँच करके शिकायत दर्ज करवाई कि उसने 13 मई, 2022 को थाना पतारा में गुरप्रीत सिंह और अन्य के विरुद्ध केस दर्ज करवाया था और इस मामले में समझौता करने के लिए दूसरे पक्ष की तरफ से उस पर दबाव डाला जा रहा था। उसने आगे बताया कि गुरप्रीत सिंह और उसका भाई अमनप्रीत सिंह 27 सितंबर 2022 को उसके डेयरी फार्म पर आए और उसकी मारपीट की। इसके बाद बाद गुरप्रीत सिंह ने उसके (जसवीर सिंह) और उसके लड़के जसतेज सिंह के विरुद्ध थाना पतारा में आई. पी. सी. की धारा 323, 324, 326, 506, 148, 149 के अंतर्गत फ़र्ज़ी एफ. आई. आर. पांच अक्तूबर 2022 को दर्ज करवा दी।...////...