विकास कार्यो को सरकार का पूरा संरक्षण: योगी
22-May-2023 07:37 PM 2441
महराजगंज 22 फरवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार विकास को संरक्षण देने का काम कर रही है जिसके चलते प्रदेश में विकास कार्यो की रफ्तार तेज है। जिले के चौक बाजार विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के बाद श्री योगी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहा है। जनता के पैसे से ही विकास कार्य हो रहा है। सरकार सिर्फ और सिर्फ विकास को संरक्षण देने का काम कर रही है। विकास कार्यो के लिये प्रदेश में पैसे की कोई कमी नहीं है बल्कि सही ढंग से कार्यों को करने की जरूरत है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^