यूपी की स्वास्थ्य सेवायें बेपटरी: अखिलेश
22-May-2023 09:45 PM 3335
लखनऊ 22 मई (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर नहीं आ रही हैं। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार मरीजों को दवा और इलाज मुहैया कराने में नाकारा साबित हुई है। भाजपा सरकार ने केन्द्र में नौ साल और प्रदेश में भी छह साल के शासन काल में जनता को महंगाई, भ्रष्टाचार और सिर्फ परेशानिया ही दी है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब अस्पतालों में मरीज भाजपा सरकार के ध्वस्त स्वास्थ्य सिस्टम की खामियों के शिकार न बनते हों। खुद राजधानी लखनऊ के अस्पतालों की हालत भी शोचनीय है। डाक्टरों की संवेदनहीनता से मरीज तड़प-तड़प कर जान दे रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^