विपक्ष का ‘विकास विरोधी, जन विरोधी’ रुख निंदनीय: नवीन
02-Oct-2023 08:22 PM 4441
भुवनेश्वर 02 अक्टूबर (संवाददाता) बीजू जनता दल (बीजद) सुप्रीमो एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को विपक्ष की जनविरोधी और विकास विरोधी रूख की आलोचना की और कहा कि विपक्षी दल ओडिशा की विकास यात्रा से खुश नहीं हैं और गलत जानकारी देकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। श्री पटनायक ने आज गांधी जयंती के दिन प्रदेश भर में बीजद पदयात्रा की शुरुआत करते हुए कहा कि गलत जानकारी देकर लोगों को गुमराह करना विपक्ष का एकमात्र काम रह गया है। उन्होंने जोर दिया कि जब भी कोई चुनाव होता है तो विपक्ष हमेशा ऐसी गतिविधियों में शामिल होता है लेकिन जनता ने हमेशा उन्हें खारिज कर दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^