05-Sep-2023 06:54 PM
3729
चेन्नई, 05 सितंबर (संवाददाता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रमुक अध्यक्ष एम.के.स्टालिन ने मंगलवार को कहा कि केंद्र में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विपक्षी गठबंधन की ओर से नामित इंडिया शब्द से परेशान है और 'इंडिया' को ‘भारत’ बदलना चाहती है।
‘एक्स’ पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि भाजपा ने भारत को बदलने का वादा किया था। उन्होंने कहा, “लेकिन हमें नौ साल बाद सिर्फ नाम बदलना देखने को मिला है!”
उन्होंने कहा कि अगले साल लोकसभा चुनाव के दौरान 'इंडिया' भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगा।
उन्होंने कहा, “फासीवादी भाजपा शासन को उखाड़ फेंकने के लिए गैर-भाजपा ताकतों के एकजुट होने और अपने गठबंधन को उपयुक्त नाम इंडिया देने के बाद, अब भाजपा 'इंडिया' को 'भारत' में बदलना चाहती है।”
श्री स्टालिन ने कहा, “भाजपा ने भारत को बदलने का वादा किया था, लेकिन हमें 9 साल बाद केवल नाम परिवर्तन मिला!”
उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि भाजपा ‘इंडिया’ नाम के एक शब्द से घबरा गई है क्योंकि वे विपक्ष के भीतर एकता की ताकत को पहचानते हैं।...////...