विशेष योग्यता रखने वाले व्यक्तित्व सदैव सम्मान के पात्र - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
29-Jun-2024 12:00 AM 720

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली हस्तियों को एक मंच पर सम्मानित करना एक तरह की राष्ट्र कल्याण की गतिविधि है। प्रदेश के पद्मश्री सम्मान प्राप्त कबीर भजन गायक श्री कालूराम बामनिया, प्रख्यात अभिनेता श्री रघुवीर यादव और आचार्य पुंडरीक गोस्वामी सहित 12 विशिष्ट प्रतिभाओं को मानद उपाधि देकर मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने सराहनीय कार्य किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन प्रतिभाओं सहित यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को उपाधि प्राप्त होने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने की। विधायक श्री रामेश्वर शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विशेष योग्यता रखने वाले व्यक्तित्व सदैव सम्मान के पात्र होते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारत के सुरक्षा सलाहकार के रूप में श्री अजीत कुमार डोभाल के सेवाएं लेने का उदाहरण देते हुए कहा कि योग्यता को प्रोत्साहन से राष्ट्र का हित सुनिश्चित होता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मानसरोवर यात्रा पर जाने के लिए श्रद्धालुओं के लिए चीन द्वारा उत्पन्न की गई बाधाओं को दूर करते हुए अन्य मार्ग के रूप में समाधान निकाला। आज भारत विश्व के शक्तिशाली राष्ट्रों में शामिल है।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^