व्यापार मेला: केरल की संस्कृति का अंतरराष्ट्रीय मेले में आकर्षण
14-Nov-2023 09:41 PM 5302
नयी दिल्ली, 14 नवंबर,(संवाददाता) राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में आज से शुरू हुये 42वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में केरल मंडल में प्रदेश की संस्कृति के साथ ही व्यापार की झलक देखी जा सकती है। राज्य के मुख्य सचिव डॉ. वी. वेणु ने आज केरल मंडप का उद्घाटन किया। यह मेला 13 दिनों के व्यापार और प्रदर्शनी की पेशकश करेगा। इस वर्ष केरल, एक भागीदार राज्य के रूप में भाग लेते हुए विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन कर रहा है। साथ ही सहयोग और उद्यमों को बढ़ावा दे रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^