यादव महंत श्री नृत्य गोपालदास जी के जन्मोत्सव में हुए शामिल
20-Jun-2024 09:40 PM 9616
भोपाल, 20 जून (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में दर्शन किए। डॉ. यादव महंत श्री नृत्य गोपालदास जी के जन्मोत्सव में शामिल हुए। आधिकारिक जानकारी में यहां बताया गया कि डॉ यादव ने आज महंत श्री नृत्य गोपालदास जी के जन्मोत्सव पर आयोजित 7 दिवसीय कार्यक्रमों के समापन अवसर पर संबोधित किया। इसमें पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में सनातन संस्कृति के अनुकूल गौशाला संचालन, संस्कृत शिक्षण और पाठ्यपुस्तकों में श्रद्धा के प्रतीक महापुरूषों और संतों की जीवनियाँ शामिल करने की पहल की गई है। डॉ यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सिंहस्थ-2028 के भव्य आयोजन के लिए तैयारियाँ प्रारंभ कर चुकी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^