यारियां 2 का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज
09-Aug-2023 01:43 PM 4250
मुंबई, 09 अगस्त (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार की आने वाली फिल्म यारियां 2 का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है।यारियां 2 में दिव्या खोसला कुमार, मिजान जाफरी और पर्ल वी पुरी अहम भूमिका में नज़र आएंगे। यश दासगुप्ता, अनस्वरा रंजन, वरीना हुसैन और प्रिया वारियर जैसे कलाकार भी यारियां 2 में काम करते नजर आयेंगे।राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में फिल्म यारियां 2 , 20 अक्टूबर को सिनेमा घरों में रिलीज़ की जाएगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^