योगी ने किसानों को यथासंभव मदद का दिया आश्वासन
29-Jul-2023 04:24 PM 3981
लखनऊ 29 जुलाई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानो को असामान्य वर्षा से परेशान नहीं होने का दिलासा देते हुये कहा कि किसानो की जरूरतों का सरकार पूरा ध्यान रखेगी। श्री योगी ने शनिवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों में कम वर्षा के मद्देनजर किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुये जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के कुछ हिस्सों को छोड़कर ज्यादातर जिलों में गत वर्ष की तरह इस बार भी बारिश असामान्य है और इसमे निरंतरता नहीं है। ऐसे में किसानों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^