योजनाओं से बहनों की दशा बदलने का किया गया काम: शिवराज
07-Nov-2023 05:37 PM 9082
नरसिंहपुर, 07 नवंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि हम सरकार नहीं चलाते है प्रदेश के रहवासियों का परिवार चलाते है। हमारी योजनाओं ने बहनों की दशा बदल दी है। श्री चौहान ने जिले के डोभी और गोटेगांव में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब 21 साल की अविवाहित महिला को भी लाडली बहना योजना का लाभ अर्जित होगा। वही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद जो महिलाएं योजना से छूट गई है उनके नाम पोर्टल खोल कर जोडने का कार्य करेंगे। हम बहनों के सौतेले भाई नहीं, अपितु सगे भाई है। उन्होंने विजन बताते हुए कहा कि हमारा संकल्प है कि प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने का रहेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^