यूक्रेन पर रूसी हमलों में छह लोगों की मौत , 16 घायल
02-Feb-2025 12:09 AM 5994
कीव 01 फरवरी (संवाददाता) यूक्रेन में शनिवार को रूस के रात भर के हमलों में कम से कम छह लोग मारे गए और 16 अन्य घायल हो गये। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मध्य यूक्रेन के पोल्टावा शहर में मिसाइल हमले के कारण एक अपार्टमेंट की इमारत का एक हिस्सा ढह गया, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये। प्रांतीय आपातकालीन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह तक मलबे से 21 लोगों को बचाया गया था, जबकि खोज और बचाव जारी रहा। एक अन्य घटना में पूर्वी शहर खार्किव में ड्रोन हमले में एक व्यक्ति तथा जबकि उत्तरपूर्वी सुमी क्षेत्र में हुए हमले में दो अन्य लोगों की मौत हो गयी। हमले की दोनों घटनाओं में उत्तरी कीव क्षेत्र, पश्चिमी खमेलनित्सकी क्षेत्र और दक्षिणी ज़ापोरिज्जिया और ओडेसा क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं को भी नुकसान पहुंचाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^