23-Aug-2023 08:06 PM
2532
पेरिस, 23 अगस्त (संवाददाता) यूरोपीय स्पेस एजेंसी(ईएसए) के डायरेक्टर जनरल (प्रमुख) जोसेफ एशबैकर ने बुधवार को भारत के मिशन चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर भारतीय अंतरिक्ष संगठन (इसरो) को बधाई दी।
भारत ने चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है। इसी के साथ भारत चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश और चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में पहली बार सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला देश बन गया है।
यूरोपीय स्पेस एजेंसी के डायरेक्टर जनरल (प्रमुख) जोसेफ एशबैकर ने ट्वीट कर भारत को ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी है। एजेंसी ने लिखा, 'इसरो और चंद्रयान-3 की टीम को बधाई।”
श्री एशबैकर ने भी एक ट्वीट “अविश्वसनीय, अद्वितीय.. इसरो, चंद्रयान 3 और भारत के सभी लोगों को बधाई। नई तकनीक के प्रदर्शन और किसी दूसरे खगोलीय पिंड पर भारत की पहली सॉफ्ट लैंडिंग का यह कितना शानदार तरीका है।”
उन्होंने आगे लिखा, “शाबाश, मैं इस बड़ी उपलब्धि से बहुत प्रभावित हूं। हम भी इससे सबक सीख रहे हैं और महत्वपूर्ण विशेषज्ञता दे रहे हैं। एक मजबूत अंतरराष्ट्रीय साझेदार एक शक्तिशाली साझेदार होता है।...////...