10 वर्ष पूर्व आई त्रासदी को पीछे छोड़,नए भारत की नई तस्वीर है केदारपुरी:योगी
08-Oct-2023 05:16 PM 7414
केदारनाथ 08 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह केदारनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक के पश्चात, विजिटर बुक में अपनी टिप्पणी अंकित की। श्री योगी ने लिखा,“श्री केदारपूरी देवाधिदेव महादेव श्री श्री केदारनाथ मंदिर में दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 10 वर्ष पूर्व आई त्रासदी को कई पीछे छोड़ते हुए आज केदारपुर एक नई आभा के साथ, नए भारत की नई तस्वीर प्रस्तुत कर रही है।” श्री आदित्यनाथ ने आगे लिखा,“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में नवनिर्माण का कार्य समयवद्व ढंग से जन आस्था का प्रतीक बन रहा है। मेरी मंगलमय शुभकामनाएं। भगवान केदारनाथ की कृपा सदैव बनी रहे। हर हर महादेव।” इसके बाद, उन्होंने नीचे अपने हस्ताक्षर करते हुए रविवार की दिनांक 8/10/2023 भी अंकित की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^