आम आदमी पार्टी चलाएगी हरियाणा में परिवार जोड़ो अभियान
18-Sep-2023 07:10 PM 7600
हिसार, 18 सितम्बर (संवाददाता) आम आदमी पार्टी (आप) हरियाणा में परिवार जोड़ो अभियान चलाएगी , जिसके तहत वह लोगों के घर जाकर उनकी समस्याएं सुनने और उन्हें दिल्ली और पंजाब में पार्टी की सरकारों द्वारा आम जनता को दी जा रही सुविधाओं के बारे में अवगत कराएगी। आप के हिसार लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष पवन फौजी, जिलाध्यक्ष ग्रामीण दलबीर किरमारा, जिलाध्यक्ष शहरी रविंद्र श्योराण और जिला सचिव कमल सोलंकी ने सोमवार को यहां पार्टी कार्यालय में संयुक्त प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आप लोगों के घर जाकर उनके मुद्दे सुनने का काम करेगी और इसके अलावा पूर्व की सरकारों की पोल खोलने का काम किया जाएगा। चूंकि अभियान के तहत लोगों की समस्या सुनी जाएंगी और यही पार्टी के घोषणा पत्र का भी आधार बनेगा। इस मुहिम के माध्यम से जमीनी स्तर पर जाकर अच्छे लोगों चिह्नित किया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^