18-Sep-2023 08:12 PM
6503
राजामहेंद्रवरम, 18 सितंबर (संवाददाता) आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू से उनकी पत्नी नारा भुवनेश्वरी, बहू एन ब्राह्मणी और पूर्व मंत्री येनमाला रामकृष्णुडु ने सोमवार को यहां केंद्रीय कारागार मुलाकात की।
उन्होंने जेल में श्री नायडू से करीब 45 मिनट तक बात की। श्री रामकृष्णुडु ने श्री नायडू को वर्तमान राजनीतिक स्थिति की जानकारी दी।
श्री रामकृष्णुडु ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि श्री नायडू को झूठे मामले में जेल भेजे जाने का दुख है। उन्होंने कहा कि श्री नायडू ने उनसे उन तेदेपा कार्यकर्ताओं के बारे में पूछताछ की जो पुलिस मामलों का सामना कर रहे है।
तेदेपा पोलित ब्यूरो के सदस्य श्री रामकृष्णडु ने कहा कि जेल अधिकारियों ने श्री नायडू को जेल में विशेष सुविधाएं प्रदान नहीं की है। 'श्री नायडू को वातानुकूलित कमरा उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके अलावा उनके कमरे में मच्छर भी हैं जिससे उन्हें रात में ठीक से नींद नहीं आती है।' उन्होंने खेद जताते हुए कहा कि तीन दिन बाद जेल अधिकारियों ने श्री नायडू को मच्छरदानी उपलब्ध कराई।
उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि श्री नायडू को झूठे मामलों में फंसाया गया और सरकार उन्हें एक भ्रष्ट नेता के रूप में पेश कर रही है। राज्य की जनता समझ चुकी है कि श्री नायडू ऐसे किसी घोटाले में शामिल नहीं है और वह आंध्र प्रदेश के विकास के लिए विजन 2049 के बारे में सोच रहे थे लेकिन दुर्भाग्य से जगन मोहन रेड्डी सरकार ने उन्हें झूठे मामले में जेल में डाल दिया।'
आंध प्रदेश उच्च न्यायालय 19 सितंबर को श्री नायडू की याचिका पर सुनवाई करेगा।
इस बीच श्री नायडू की बहू ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा, 'सीमेंस के पूर्व प्रबंध निदेशक (एमडी) स्पष्ट करते हैं कि नौकरशाही, सरकारी निकायों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों, युवाओं और लोकतंत्र का मज़ाक न बनाएं। आप न केवल शासन करने में अक्षम हैं, बल्कि स्वयं सच्चाई देखने के लिए भी आगे बढ़ रहे हैं।...////...