औद्योगिक उत्पादन वृद्धि फरवरी में हल्की सुधरकर 1.7 फीसदी
12-Apr-2022 10:27 PM 8386
नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (AGENCY) औद्योगिक उत्पादन सूचकांक(आईआईपी) के त्वरित अनुमानों के अनुसार खनन और बिजली क्षेत्र के अच्छे प्रदर्शन से फरवरी 2022 में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 1.7 प्रतिशत रही जबकि पिछले वर्ष इसी माह में 3.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी थी। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आईआईपी के आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष के 11 महीने (अप्रैल-फरवरी 2021-22) के दौरान वृद्धि दर 12.5 प्रतिशत रही है जबकि वर्ष 2020-21 की इसी अवधि में उत्पादन में 11.1 प्रतिशत संकुचन हुआ था। फरवरी 2022 में खनन क्षेत्र का उत्पादन सलाना आधार पर 4.5 प्रतिशत बढ़ा जबकि पिछले साल फरवरी में इसमें 4.4 प्रतिशत की गिरावट आयी थी। विनिर्माण क्षेत्र में फरवरी 2022 में उत्पादन वृद्धि 0.8 प्रतिशत रही। जबकि पिछले साल फरवरी में विनिर्माण उद्योगों का उत्पादन 3.4 प्रतिशत घटा था। इस बार फरवरी में विद्युत उत्पादन 4.5 प्रतिशत बढ़ा जबकि पिछले साल की समान अवधि में विद्युत उत्पादन 0.1 प्रतिशत बढ़ा था। जनवरी 2022 में आईआईपी के आधार पर औद्योगिक वृद्धि दर 1.5 प्रतिशत और दिसंबर 2021 में 0.7 प्रतिशत थी। मोतीलाल ओसवाल फाइंनेंशियल सर्विसेज के मुख्य अर्थशास्त्री निखिल गुप्ता ने कहा कि फरवरी 2022 में औद्योगिक वृद्धि दर बाजार के अनुमान से कम है। बाजार ने इसका तीन प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। अनुमान की तुलना में कम वृद्धि दर का कारण मुख्य रूप से गैर टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं के उत्पादन में तीव्र गिरावट है जो अर्थव्यवस्था में उपभोक्ता की मांग में कमजोरी दर्शाती है। फरवरी 2022 में गैर टिकाऊ उपभोक्त वस्तुओं के उत्पादन में 5.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है। इसी तरह पूंजीगत वस्तुओं के उत्पादन में भी वृद्धि दर बाजार के 1.5 प्रतिशत के अनुमान की तुलना में 1.1 प्रतिशत रही। मिलवुड केन इंटरनेशनल मुख्य कार्यकारी अधिकारी निश भट्ट ने कहा कि जनवरी की तुलना में फरवरी के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर में मामूली सुधार है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^