भारत के नाम से घमंडिया विपक्ष की आपत्ति औचित्यहीनः ठाकुर
06-Sep-2023 09:03 PM 2319
शिमला, 06 सितंबर (संवाददाता) हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इंडिया की जगह भारत लिखने पर आपत्ति उठाए जाने विपक्षी दलों का आड़े हाथों लिया और कहा कि विपक्ष मुद्दा विहीन है औरऔचित्यहीन बातें कर रहा है। श्री ठाकुर ने कहा कि विपक्ष के लोग हर काम के लिए सरकार की आलोचना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने में घमंडिया गठबंधन देश की जन भावना का भी सम्मान नहीं कर रहा है। भारत हमारे देश का आदिकाल से नाम है। हज़ारों वर्षों की परंपरा में इसका स्पष्ट उल्लेख मिलता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश का नाम भारत था। हमारे देश का नाम हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं, हमारी विरासत का अभिन्न हिस्सा है। भारत सरकार द्वारा ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ लिखने पर घमण्डिया गठबंधन का विरोध औचित्यविहीन और तर्कहीन हैं। उन्होंने कहा सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है। यह हर्ष का विषय है। देश के विभिन्न हिस्सों से ऐसी मांगे पहले से उठ रही थी। जिस पर सरकार ने कदम आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पिछले नौ सालों में विकास के ऐतिहासिक काम किए हैं। पारदर्शिता के साथ भ्रष्टाचार रहित सरकार चलाकार देश को आज दुनिया की अग्रणी देशों में भारत को स्थापित किया है। इसलिए विपक्ष के पास सरकार के विरुद्ध आवाज़ उठाने का एक भी मुद्दा नहीं है। इसीलिए एक दूसरे को फूटी आँखों ने सुहाने वाले नेताओं के साथ मिलकर सिर्फ़ श्री मोदी के विरोध की राजनीति की जा रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश के लोग सब जानते हैं। आने वाले लोकसभा के चुनावों में देश के लोग घमंडिया गठबंधन को जवाब देंगे। एनडीए गठबंधन, पिछली बार से भी ज़्यादा सीटों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को दुनियां की तीन बड़ी अर्थव्यस्था में स्थापित करेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^