भारतीय तटरक्षक के लिए 458 करोड़ में दो डाेर्नियर विमान खरीदे जायेंगे
07-Jul-2023 06:38 PM 1506
नयी दिल्ली 07 जुलाई (संवाददाता) रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक के लिए दो डोर्नियर विमानों की खरीद के उद्देश्य से हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ 458.87 करोड़ रूपए के एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किये हैं। भारतीय तटरक्षक को ये विमान सभी संंबंधित इंजीनियरिंग सपोर्ट पैकेज के साथ मिलेंगे। ये विमान कई उन्नत उपकरणों जैसे ग्लास कॉकपिट, समुद्री गश्ती रडार, इलेक्ट्रो ऑप्टिक इंफ्रा-रेड डिवाइस, मिशन प्रबंधन प्रणाली आदि से लैस होंगे। इन विमानों के मिलने से भारतीय तटरक्षक के अधिकार वाले समुद्री क्षेत्रों की हवाई निगरानी क्षमता बढ जायेगी। डोर्नियर विमानों का एचएएल के कानपुर स्थित विमान वाहन विभाग में विनिर्माण किया जा रहा है। इस अनुबंध से सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ योजना के माध्यम से रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने में बढावा मिलेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^