जीआईएस के अतिथियों को परंपरागत सत्कार का आनंद प्राप्त हो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
23-Feb-2025 12:00 AM 737

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की शाम भोपाल में 24 एवं 25 फरवरी को आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के लिए पंडित खुशीलाल आयुर्वेदिक महाविद्यालय के प्रांगण में विशेष रूप से तैयार की गई "टेंट सिटी' का शुभारंभ कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उच्चस्तरीय सुविधाओं से युक्त टेंट सिटी में जीआईएस में आने वाले अतिथियों का अनुभव अविस्मरणीय रहे, उन्हें हमारी आतिथ्य सत्कार परंपरा का आनंद प्राप्त हो, यह राज्य सरकार का प्रयास है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को दिए संदेश में कहा कि टेंट सिटी मध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अभिनव पहल है। राज्य सरकार जीआईएस के बाद टेंट सिटी व्यवस्था को कुछ और दिन बनाए रखने पर विचार-विमर्श करेगी।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^