जीएसटी काउंसिल के मंत्री समूह के संयोजक बने सुरेश खन्ना
03-Nov-2023 02:45 PM 1685
लखनऊ, 3 नवंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को माल एवं सेवाओं पर कर की दरों में संशोधन के लिए जीएसटी काउंसिल द्वारा गठित मंत्रियों के समूह (जीओएम) में संयोजक नामित किया गया है। जीएसटी काउंसिल द्वारा जीओएम में आंशिक संशोधन करते हुए इसे पुनर्गठित किए जाने से संबंधित आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसमें सुरेश खन्ना को अहम जिम्मेदारी प्रदान की गई है। काउंसिल की विभिन्न बैठकों में सुरेश खन्ना के द्वारा दिए गए जरूरी सुझावों को देखते हुए उन्हें संयोजक नामित किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^