राजस्थान में कार्यकर्ताओं की मेहनत से फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार-पायलट
22-Aug-2023 09:15 PM 7545
टोंक, 22 अगस्त (संवाददाता) राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने कांग्रेस को नेताओं से ज्यादा कार्यकर्ताओं की पार्टी बताते हुए दावा किया है कि कार्यकताओं की मेहनत से पांच साल पहले प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी और आने वाले चुनावों में पुनः कांग्रेस की सरकार बनेगी। श्री पायलट आज टोंक में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत से पिछले चुनाव में पार्टी ने टोंक से रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज की। इन पांच सालों में जितना विकास संभव था, हमने उससे अधिक काम करने का प्रयास किया है। इस दौरान कोरोना जैसी अनेकों चुनौतियां सामने आयी। उन्होंने कार्यकर्ताओं, प्रशासन एवं अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से हमने हर चुनौती का डटकर मुकाबला किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^