राज्यपाल के अभिभाषण को संकेत भाषा में सफलतापूर्वक प्रसारित किया गया: डॉ कौर
22-Mar-2025 12:57 AM 7125
चंडीगढ़, 21 मार्च (संवाददाता) पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने शुक्रवार को बताया कि आज से शुरू हुए 16वें पंजाब विधानसभा सत्र में पंजाब के राज्यपाल के अभिभाषण को संकेत भाषा में भी सफलतापूर्वक प्रसारित किया गया है। डॉ. कौर ने कहा कि आज से शुरू हुए राज्य विधानसभा सत्र के दौरान महत्वपूर्ण वैधानिक गतिविधियों को संकेत भाषा में प्रसारित करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा के महत्वपूर्ण मुद्दों को संकेत भाषा में शुरू करने से उन लोगों को सरकार की नीतियों और राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी मिलेगी, जो बोलने और सुनने में असमर्थ हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^