विधानसभा अध्यक्ष ने टोक्यो ओलिंपिक में विजेता खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं,
03-Sep-2021 12:27 PM 8688
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है। यह 5 दिनों तक चलेगा। सदन के शुरुआत में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने सभी पदक विजेताओं को शुभकामानाएं दी। साथ ही महिला हॉकी खिलाड़ियों के खेल के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये हॉकी के स्वर्णिम युग की शुरुआत है। इसके साथ ही रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि कोरोना महामराी की चुनौतियों से निबटने के लिए राज्य की सभी पार्टियों को दलगत भावना से ऊपर उठकर काम करना होगा। तभी हम इस महामारी पर विजय पा सकते हैं। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यमंत्रणा समिति के गठन की भी घोषणा की। सर्वदलीय बैठक से गायब रही BJP इससे पहले गुरुवार को स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने सर्वदलीय विधायक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सत्र से एक दिन पूर्व होने वाली इस अहम बैठक से BJP गायब रही। हालांकि BJP के सहयोगी दल आजसू विधायक दल के नेता न सिर्फ बैठक में मौजूद रहे बल्कि उन्होंने कुछ अहम सुझाव भी दिए। सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार : CM CM हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार सदन में हर विषय पर चर्चा करने के लिए तैयार है। सदन में जो भी बातें उठेंगी, सरकार उनका जवाब देगी। विपक्ष के सभी तरह के संशय दूर करने का हमारा प्रयास होगा। कहा, सदन को मिलजुल कर चलाना होगा। सदन के महत्वपूर्ण समय का हम सभी को सदुपयोग करना चाहिए। Tokyo Olympics..///..speaker-of-the-assembly-congratulated-the-winning-players-in-the-tokyo-olympics-315030
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^