थ्रिलर सीरीज कन्नेडा का टीजर रिलीज
18-Feb-2025 01:28 PM 3507
मुंबई, 18 फरवरी (संवाददाता) जार पिक्चर्स निर्मित और चंदन अरोड़ा निर्देशित थ्रिलर सीरीज कन्नेडा का टीजर रिलीज हो गया है।सीरीज़ कन्नेडा में परमिश वर्मा मुख्य भूमिका में हैं, जबकि मोहम्मद जीशान अय्यूब, रणवीर शौरी, अरुणोदय सिंह, आधार मलिक और जैस्मीन बाजवा की भी अहम भूमिका है।सीरीज कन्नेडा के बारे में बात करते हुए, निर्माता अजय जी राय ने कहा, शक्ति नशे की तरह होती है, लेकिन इस दुनिया में, यह एक टाइम बम भी है। कन्नेडा निम्मा की कहानी है और परमिश ने इस किरदार के साथ पूरा न्याय किया है। साउंडट्रैक और संगीत भी इस प्रोजेक्ट में बहुत बड़ा योगदान देते हैं। इस कहानी की ताकत और दांव इसे ज़रूर देखने लायक बनाते हैं। हम जियोहॉटस्टार के साथ सहयोग करके बहुत उत्साहित हैं और इसे सभी द्वारा देखे जाने का इंतज़ार नहीं कर सकते।परमिश वर्मा ने कहा, यह सीरीज़ मेरे दिल के बहुत करीब है। निम्मा की कहानी पहचान, महत्वाकांक्षा और शक्ति की प्यास के बारे में है। निम्मा का किरदार निभाना एक अनूठा अनुभव था और एक कलाकार के तौर पर, यह अविश्वसनीय रूप से संतुष्टिदायक अनुभव था। मैंने कन्नेडा में अपना दिल और आत्मा लगा दी है। मैं जियो हॉटस्टार पर इसकी रिलीज के लिए बेहद उत्साहित हूं और दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा हूं।कन्नेडा 21 मार्च से सिर्फ़ जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^